What is Artificial Intelligence / आर्टिफिशल इंटेलीजेंस क्या हैं ?

                 
                     " Article No. 03 "



          Hello friends...TopNotch Hindi के article no. 03 में आपका स्वागत है । इस पोस्ट में हम Artificial Intelligence के बारे में जानेंगे, जिसका  संक्षिप्त और प्रचलित नाम 'AI' है ।

         What is Artificial Intelligence/ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है ?
         ◾️विवरण  Artificial Intelligence टॉपिक, Computer Science & Technology का एक प्रमुख हिस्सा है। जिस किसी भी प्रयोजन में यंत्रों का automatic/स्वचालित पद्धति के रूप में प्रयोग होता हैं उस तकनीक को हम AI की श्रेणी में रखते हैं। AI वह विशिष्ट तकनीक है, जो मानव द्वारा प्रोग्राम किये गए algorithms के आधार पर कार्य करती हैं।
          AI के कुछ बेहतरीन उदाहरणों में हम आधुनिक Robots, मेडिकल क्षेत्र में उपयोग आने वाली मशीनें, कंप्यूटर, VR and VR Games तथा स्मार्टफोन इत्यादि को शामिल कर सकते हैं।
           Artificial Intelligence का हिंदी अर्थ क्रमशः Artificial का अर्थ 'कृत्रिम' अर्थात मानव निर्मित और Intelligence का तात्पर्य 'बुद्धि' यानि सोचने समझने की शक्ति से हैं। अर्थात AI वह 'कृत्रिम बुद्धि' हैं जो मानव द्वारा विकसित की जाती हैं।
          हम इंसानों में Intelligence Power बहुआयामी, शक्तिशाली और अत्यंत विशाल होती हैं। हम विभिन्न विषयों और चीजों को भिन्न - भिन्न पद्धति और अनुभवों के आधार पर जानते हैं और समझते हैं तथा इस प्रकार अपने ज्ञान का विस्तार करते हैं। सभी लोगों में सोचने - समझने और ज्ञानार्जन की क्षमता अपने भिन्न - भिन्न नजरिये, स्वभाव, और संस्कारों के चलते अलग - अलग तथा कम - ज्यादा हो सकती हैं ।
            हम अपनी Daily Life  में दुनिया में विद्यमान कई बातों से सीखते है और समझते है। हम चीजों को देखते हैं, सुनते है व स्पर्श करते हैं और उनके प्रभाव को अपने अंदर महसूस करते है तत्पश्चात हम कुछ निर्णय लेते हैं । हम अपने आसपास फैली तमाम चीजों और पहलुओं के संपर्क में आके उनके गुण - विशेषताओं के बारे में जानकर अपनी बुद्धि और विवेक से ये निर्धारित या तय करते हैं कि हमें उनके साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए...ठीक उसी तरह मनुष्य के द्वारा Mahine व Robo के अंदर भी intelligence instructions【बुद्धिजन्य विशेष निर्देश】 संग्रहित कर दिए जाते हैं जिनके आधार पर ये AI हम इंसानों की तरह बर्ताव करते है।
              वर्तमान समय में हम Artificial Intelligence 【AI】 के क्षेत्र निरंतर व अभूतपूर्व  विकास को स्पष्ट देख सकते हैं। Technology के इस आधुनिक युग में कई प्रयोग और अविष्कार देखने को मिलते है, जो आश्चर्य जनक और उन्नत परिणाम प्रदान करते हैं। AI जैसी एडवांस technic से सम्बंधित Hollywood फिल्म उद्योग में कई Science Fiction फिल्में बन चुकी हैं, जो knowledge gain करने में हमारी मदद करती हैं ।

              ■ Types of Artificial Intelligence 'AI'/कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रकार :        
               Artificial Intelligence को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया जाता हैं, जो इस प्रकार है :

             1⃣ Weak AI【कमजोर AI】:

             Weak AI/कमजोर कृत्रिम बुद्धि वह Intelligence होती है जो Specific Device में ही अच्छी तरह से काम करती हैं। अर्थात इस श्रेणी की AI कार्य विशेष को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की जाती हैं और उसी के आधार पर कार्य करती है। For example किसी तरह का कोई Game, कोई website जैसे flipkart, news, amazon, या किसी organization व company की कोई official website etc. और  कुछ
       

Gadget जो किसी कार्य विशेष को ध्यान में रखकर बनाये जाते है और उनपर वही किया जा सकता है जिनके निर्देश उनमें store होते है, जैसे हम एक Cricket game में Football नहीं खेल सकते क्योंकि दोनों के अनुदेश अलग - अलग होते है इत्यादि। अतः हम कह सकते हैं कि Weak AI में कोई Device या मशीन किसी एक Specific Area में कार्यरत रहते हैं।

             2⃣ Strong AI【शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धि】:
                यदि हम इंसानी दिमाग के बारे में विचार-विमर्श करें तो ये बहुत Advance और Complicated(जटिल) होता है।।                          
मनुष्य के दिमाग में उच्च स्तरीय एवं अत्यधिक संभावनाओं से पूर्ण Common Sense अथवा कहें कि वह Intelligence होती है, जो एक मशीन में नहीं हो सकती हैं अतः मशीनों को कुछ हद तक इंसानी दिमाग स्तर तक बनाना ही AI के अंतर्गत आता हैं, जिसे हम Artificial General Intelligence भी कह सकते हैं।
             Strong AI वह Concept हैं जहाँ मशीनें इंसानों के समकक्ष कार्य कर सकती है अर्थात AI का वह विकासक्रम जिसमें आप जो करते है, जो सोचते हैं या इसी तरह कोई और काम जो हम इंसान करते है वो सब कुछ, Smart और Powerful Technology से युक्त Robots या मशीनें भी बड़ी ही कुशलता पूर्वक करने लगे तो उसे हम Strong AI कहेंगे ।

             3⃣ Singularity【विलक्षणता या अपूर्व क्षमता】:

              वर्तमान समय में हम Weak AI के युग में जी रहे हैं और जल्द ही हम Strong AI के काल में कदम रख देंगे जो बेहद ही क्षमतावान और कमाल की होने वाली हैं।               
                 अब हम AI के तृतीय प्रकार Singularity अथवा Super AI के बारे में थोड़ी चर्चा कर लेते हैं।
                 एक अनुमान के मुताबिक हम सन् 2050 से 2070 तक AI के तीसरे चरण Singularity तक पहुंचने लगेंगे और तत्पश्चात AI के इस पायदान पर हमें अभूतपूर्व परिणाम देखने को मिलेंगे।           
                   Singularity वह अवधारणा है जिसमें एक मशीन इंसानी क्षमता स्तर के कार्यों से अधिक क्षमता वाले बड़े, विशिष्ट और जटिल काम आसानी से करने लगेगी। तब मशीनों में वो काबिलियत उत्पन्न हो जाएगी कि वे इंसानों की तरह ही खुद ब खुद अन्य चीजों और मशीनों का निर्माण बड़ी ही निपुणता से करने लगेंगी। वे इतनी उन्नत होंगी कि इंसानों की तरह उनमें भी सोंचने, समझने, सीखने तथा निर्णय लेने की अद्वितीय शक्ति होगी। उस समय की AI हूबहू हम इंसानों की तरह दिखने वाले और हमारी ही तरह बर्ताव करने वाले ROBOTS भी बना लेंगी । इस प्रकार और भी कई कार्य जो हमारे बस के बाहर होंगे, AI उनको सरलता से करने लगेगी और तब इंसान का कद मशीनों व Robots के सामने बहुत छोटा हो जायेगा।   
              एक तरह से देखा जाये तो हम Super AI अथवा Singularity के उस Time में विज्ञान की दुनिया में अविश्वसनीय तरक्की को प्राप्त कर लेंगे और इसके दूसरे पहलू पर विचार किया जाये तो आशय ये भी निकलता है कि शायद उस समय AI हमारे आदेशों का पालन ही ना करें तथा अपनी एक स्वतंत्र और अलग ही दुनिया ईजाद करने लगे..और ये बड़ा ही पेचीदा और अनसुलझा मसला हैं।
            AI की भविष्य की क्षमताओं और संभावनाओं को लेकर कई वैज्ञानिकों और विद्वानों ने इसे मानव सभ्यता के लिए बहुत बड़ा खतरा भी बताया है।
            पर एक विचार ये भी है कि AI के निरंतर विकास को देखते हुए हम इंसान उसमें वो Emotion डाल सकते हैं, जिससे कि वो सही-गलत में फर्क महसूस कर सकें और किसी भी तरह के अवांछित या अनैतिक कार्य को अंजाम देने से खुद को रोक ले और इस तरह Emotion से युक्त AI से हमें कोई खतरा नहीं होगा और वह हमारे कंट्रोल में रहेगी ।
                 और अंततः निष्कर्ष स्वरुप हम कह सकते है कि AI टेक्नोलॉजी समय के साथ विकसित होती रहेंगी और हमारे लिए कई कार्यों अथवा प्रयोजनों को आसान बना देगी। AI के बलबूते हम कठिन से कठिन तथा सालों लग जाने वाले कामों को घंटों और मिनटों में कर पाएंगे।
                 और आखिरकार अंत में कहना चाहता हूँ कि ये मनुष्यों के हुनर पर निर्भर करेगा कि वे AI का इस्तेमाल कैसा और किस सूझ-बूझ से करेंगे।
         
                                            © Sudarshan Arya
       
                

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Some information about Hero Motocorp

What is informarion technology/सूचना प्रौद्योगिकी

Fast and authentic information about television and some major facts/टेलीविज़न के बारे में कुछ जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य