What is informarion technology/सूचना प्रौद्योगिकी
01. Information Technology
वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के अनवरत विकास का समय है । जापान, अमरीका जैसे विकसित देश पहले ही औद्योगिक समाज (Industrial Society) से सूचना समाज (Information Society) में परिवर्तित हो चुके हैं। इंसानी सभ्यता ने पिछले सौ वर्षों में विज्ञान के क्षेत्र अति तीव्र गति से उन्नति की है और पिछले 50 सालों में तो Technology के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई हैं।

आज के समय में INTERNET एक सुपर प्लेटफॉर्मके रूप में साबित हुआ है। INTERNET, दूरसंचार और उपग्रह(plantoid) टेक्नोलॉजी की मदद से लाखों - करोड़ों कंप्यूटरों का ऐसा सूचना तंत्र है जिसमें विश्व के संपूर्ण पुस्तकालय, रेडियो, TV चैनल, समाचार - पत्र - पत्रिकाओं के अतिरिक्त कईं अन्य प्रकार की जानकारियां मौजूद है।
INTERNET की मदद से हम दुनिया के किसी भी पुस्तकालय और विभिन्न विभागों से सम्बंधित जानकारी घर बैठे हासिल कर सकते हैं। संचार प्रौद्योगिकी एवं इसके विकास के उपरांत सूचना क्रांति से मानव जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलते हैं।
सूचना क्रांति के असर से सांस्कृतिक प्रतिमानों में बदलाव व नई प्रक्रियाओं का जन्म हुआ है।पूर्व समय में हम सूचनाओं का संकलन करने के लिए एक बड़े तंत्र का इस्तेमाल करते थे, जबकि आज सूचना क्रांति की वजह से अधिक से अधिक सूचनाएं अथवा DATA एक छोटी या नैनो चिप में सुरक्षित रखा जा सकता है और जैसे- जैसे समय समय गुजर रहा है वैसे - वैसे नित नूतन अविष्कार होते जा रहे हैं...अब डेटा संग्रहण के लिए चिप की जगह Virtual Memory का उपयोग होने लगा है।
सूचना - युग में सूचना ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है तथा इसपर जिसका भी नियंत्रण अथवा आधिपत्य हैं वही असल मायनों में शक्तिशाली कहा जा सकता हैं।
निःसंदेह हम ये कह सकते हैं कि सूचना - क्रांति (Information Revolution) मानव - सभ्यता (Human Civilization) की सबसे बड़ी और यथेष्ट क्रांति हैं।
© Sudarshan Arya


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें