Fast and authentic information about television and some major facts/टेलीविज़न के बारे में कुछ जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य
02. Detail of TV
■टेलीविज़न के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और तथ्य -
◆ संक्षिप्त विवरण :ग्रीक प्रीफिक्स 'टेले' और लैटिन वर्ड 'विजिओ' से मिलकर टेलीविज़न शब्द बना हैं। टेलीविजन के अविष्कार का श्रेय स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ( John Logie Baird ) को जाता हैं, जिन्होंने इसे लंदन में सन् 1925 में बनाया था।
और तदुपरांत दुनिया के प्रथम वर्किंग टेलीविजन का निर्माण फिलो फार्न्सवर्थ ने सन् 1927 में किया, जिसे 01 सितंबर1928 को प्रेस के सम्मुख पेश किया गया था।
समय के साथ - साथ टेलीविजन हमारी जीवन शैली का एक अहम् हिस्सा बन चुका है...टेलीविजन हमारी जिंदगी में घुलमिल - सा गया है और वर्तमान समय में इसके बगैर रहना मुश्किल सा लगता हैं...खैर स्मार्टफोन के तीव्र विकास ने इसकी उपयोगिता को प्रभावित किया हैं...फिर भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए टेलीविजन का उपयोग जारी है।
◆ टेलीविजन संबंधी कुछ प्रमुख तथ्य :
01. टेलीविजन शब्द का हिन्दी अर्थ दूरदर्शन होता है।
02. संस 1927 में सर्वप्रथम फिलो फार्न्सवर्थ ने अपने इलेक्ट्रॉनिक TV सिस्टम का पेटेंट करवाया था।
03. बेयर्ड ने कलर टीवी का अविष्कार सन् 1928 में किया था।
04. पहला कमर्शियल TV कार्यक्रम चार्ल्स जेनकिंस का था, जोकि 1930 में प्रसारित हुआ था।
06. पहला TV सेटेलाइट टेलस्टार एटीऐंडटी द्वारा 1962 में लांच किया गया था।
07. भारत में पहला टेलीविजन प्रसारण 15 सितंबर 1959 को दिल्ली में किया गया था।
08. Sony Company ने पहली बार 1967 में होम विडियो सिस्टम पेश किया था।
09. भारत में टेलीविजन पर हिंदी समाचारों की शुरुआत 15 अगस्त 1965 से हुई थी।
10. पहला टेलीविजन स्टेशन 1928 में अमेरिका में स्थापित किया गया था तथा दुनिया की सबसे बड़ी प्रसारण कंपनी BBC ने 1930 में प्रसारण आरंभ किया था।
11. सर्वप्रथम कलर टीवी की शुरुआत अमेरिका ने सन् 1954 में की थी।
12. टेलीविजन शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल सन् 1900 में रूस के वैज्ञानिक कोंस्टेटिन परसकई ने किया था, जिसका अर्थ होता है 'किसी चीज को छोटे आकार में देखना।
13. वर्ष 1950 में जेनिथ ने पहला टेलीविजन रिमोट बनाया था, जो तार के माध्यम से टेलीविजन से जुड़ा रहता था।
14. वर्ष 1969 में लगभग 600 मिलियन लोगों ने चन्द्रमा पर प्रथम मानव लैंडिंग का Live प्रसारण देखा था।
15. वायरलेस रिमोट की शुरुआत 1955 में हुई थी।
16. ज्ञातव्य आश्चर्य ही है कि साल 2004 में इंग्लैंड में TV की संख्या वहां की जनसंख्या से भी अधिक हो गई थी।
17. वर्तमान समय में अमेरिका एक अकेला ऐसा देश है जिसमें सर्वाधिक 300 मिलियन टीवी हैं।
18. जानकर हैरानी होगी कि आप टेलीविजन पर सिर्फ Images ( छवियां ) को ही देखते हैं जो इतनी तीव्र गति से चलती है कि हमारी आँखों ऐसा प्रतीत होता हैं कि ये चल रही है।
19. सन् 1960 में सारी दुनिया में लोगों ने 100 मिलियन से भी अधिक टेलीविजन खरीदे थे।
20. रक वॉच कंपनी Bulova Corporation पहली ऐसी कंपनी थी, जिसने सबसे पहले टीवी पर विज्ञापन दिया था, जिसकी समयावधि 20 सेकंड थी।
21. भारत में रंगीन टीवी प्रसारण की शुरुआत सन् 1982 को हुई थी।
22. प्रसिद्ध कंपनी पेनासोनिक ने एक 103 इंच का प्लाज्मा TV बनाया है जोकि दुनिया की सबसे बड़ी टीवी हैं।
23. टेलीविजन प्रसारण की Frequency VHF ( 174 to 216 MHz ) और UHF ( 470 to 806 MHz ) होती हैं।
© Sudarshan Arya
© Sudarshan Arya




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें