Some information about Hero Motocorp

                          Article No. 04 " 
                     
                        "Hero Motocorp"
                            


             Hello Everyone..! TopNotch Hindi के 'Article No.04' में हम दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल         कम्पनी Hero Motocorp के बारे में जानेंगे। हीरो समूह केे संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल थे । फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प का संचालन बृजमोहन लाल मुंजाल के बेटे और कंपनी के एमडी पवन मुंजाल के हाथों में हैं ।
           📌 परिचय : भारत के विख्यात ओद्यौगिक घराने 'हीरो समूह' के संस्थापक एवं चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल थे। भारत के 30 सबसे धनी व्यक्तियों में उनका नाम शामिल था।
               जब मुंजाल 20 साल के थे, तब वे सन् 1944 में अपने तीन भाइयों दयानंद,  सत्यानंद और ओमप्रकाश के साथ पाकिस्तान के कमालिया क्षेत्र से अमृतसर में अा गए और यहां उन्होंने साईकिल के कलपुर्जों का व्यवसाय प्रारंभ किया।
            📌 हीरो साईकिल से मोटरसाइकिल तक का सफर : कुछ सालों तक मुंजाल अपने तीनों भाइयों के साथ साईकिलों के पार्ट्स बेचते रहे और उसके बाद थोड़ा और समय गुजर जाने के बाद मुंजाल ने 1954 में हीरो साईकिल्स लिमिटेड की स्थापना की और अब पार्ट्स बेंचने के बजाय साईकिलों के हैंडल, फोर्क इत्यादि बनाना शुरू कर दिया ।


                सन् 1956 में पंजाब की सरकार ने साईकिल बनाने का लाइसेंस भी जारी कर दिया और इसका फायदा मुंजाल की कंपनी हीरो साईकिल को मिला । मुंजाल ने सरकार से कुछ वित्तीय सहायता ली और कुछ अपनी पूंजी के उपयोग से, हीरो साईकिल का बड़े स्तर पर निर्माण किया और तब हीरो साईकिल कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 7500 साईकिलों की थी ।
               1975 तक आते - आते यह भारत की सबसे बड़ी साईकिल कंपनी बन चुकी थी तथा सन् 1986 में हीरो साईकिल का नाम दुनिया की सबसे बड़ी साईकिल कम्पनी के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
                 और आखिरकार Hero Cycles Limited की अपार सफलता के बाद बृजमोहन लाल मुंजाल ने अपनी टू व्हीलर कम्पनी खोली, जिसका नाम हीरो मैजेस्टिक कंपनी था । इस कंपनी में मैजेस्टिक स्कूटर व मोपेड बनते थे । सन् 1984 में हीरो मैजेस्टिक ने जापान की बड़ी ऑटो कंपनी Honda के साथ अनुबंध किया और यहीं से हीरो कंपनी विकास की नई राह पर अग्रसर हुई।
                 📌 HERO HONDA : Honda के साथ मिलकर Hero कंपनी ने हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में प्लांट लगाया । 
13 अप्रैल सन् 1985 में Hero Honda कंपनी के नाम से कंपनी की पहली मोटर साईकिल हीरो होंडा CD100 बाजार में लॉन्च की गई।
                 हीरो समूह ने अपने काम में इतना विकास किया कि सन् 2002 तक 86 लाख हीरो होंडा मोटर सायकल बिक चुके थे और हरदिन  16 हजार मोटर साईकिलों का निर्माण किया जा रहा था।
               📌 Hero Honda से Hero Motocorp में तब्दीली : अगस्त, 2011 में होंडा मोटर्स के साथ संयुक्त उपक्रम से अलग होके हीरो समूह ने ''Hero Motocorp" के नाम से एक स्वतंत्र company की स्थापना की और 2013 तक हीरो-होंडा ब्राण्ड का उपयोग करने हेतु हीरो समूह ने होंडा कंपनी को रॉयल्टी देने का वादा किया।



               संयुक्त उपक्रम से अलग हो जाने के बाद हीरो समूह की Hero Motocorp कंपनी को उन ऐसे देशों में भी अपने उत्पाद बेंचने के अवसर मिले, जहाँ होंडा का कारोबार पहले से ही था तथा संयुक्त उपक्रम होने के कारण पहले 'Hero Honda' कंपनी को वहाँ अपने product बेंचने की अनुमति प्राप्त नहीं थी।


               और आज हर कोई जानता हैं कि Hero कितनी बड़ी और नामी टू-व्हीलर कंपनी हैं...हीरो मोटोकॉर्प, देश ही नहीं वरन विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।
                                                    © Sudarshan Arya
                                         

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is informarion technology/सूचना प्रौद्योगिकी

Fast and authentic information about television and some major facts/टेलीविज़न के बारे में कुछ जानकारी और महत्वपूर्ण तथ्य